खेलकूद प्रतियोगिताओं में चमके एनसीसी कैडेट्स
मुरादाबाद के केजीके डिग्री कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 9वीं यूपी गर्ल्स बटालियन व 23वीं यूपी बटालियन के...
मुरादाबाद के केजीके डिग्री कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 9वीं यूपी गर्ल्स बटालियन व 23वीं यूपी बटालियन के कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। संयोजन, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ ममता सिंह ने किया।
प्रतियोगिता में सौ, दो सौ, चार सौ मीटर की दौड़ गर्ल्स कैडेट के लिए जबकि सौ, चार सौ और पंद्रह सौ मीटर की दौड़ ब्वॉयज कैडेट्स के लिए आयोजित की गई। इसके अलावा मिक्स रिले भी कराई गई। प्रतियोगिता में मोनिका, रूपा, अभिषेक, शिवानी, मनीषा, शिखा, सरनाम, आकाख्श, तनवीर, तरुण आदि ने बाजी मारी। सभी को प्राचार्य डॉ. सुनील चौधरी, डॉ. अखिलेश मिश्रा, डॉ. विनोद कुमार पांडेय ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। डॉ. डीके सिन्हा, डॉ. डीपीएस रावत, डॉ. मीरा कश्यप, डॉ. मीनू विश्नोई, डॉ. मनवीर सिंह, डॉ. शिव पूजन यादव आदि मौजूद रहे। गौरव व मनोज प्रताप सिंह का सहयोग रहा। संचालन, शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनिल चौहान ने किया।