ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादप्यारा सजा है तेरा दरवार भावनी, भक्तों की लगी है कतार

प्यारा सजा है तेरा दरवार भावनी, भक्तों की लगी है कतार

मां भगवती के दूसरे स्वरूप में मां ब्रह्मचारिणी माता की पूजा अर्चना करने को मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। ध्वजा नारियल, पान सुपारी, धूप, दीप, मिष्ठान,आदि से माता की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने...

प्यारा सजा है तेरा दरवार भावनी, भक्तों की लगी है कतार
निज संवाददाता ,अमरोहाMon, 19 Mar 2018 11:50 AM
ऐप पर पढ़ें

मां भगवती के दूसरे स्वरूप में मां ब्रह्मचारिणी माता की पूजा अर्चना करने को मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। ध्वजा नारियल, पान सुपारी, धूप, दीप, मिष्ठान,आदि से माता की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने माता का ध्यान करते हुए परिवार की खुशहाली के लिए कामना की। घंटों की ध्वनि और शंखनाद से मंदिर गूंज उठे। भक्तों ने माता का गुणगान किया। नवरात्र के चलते शहर और क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा है। धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है।
मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप में ब्रह्चारिणी माता की पूजा अर्चना की जाती है। ब्रह्मा जी की शक्ति होने के कारण माता का यह रूवरूप ब्रह़्चारिणी के
नाम से लोक में जाना जाता है। ऐसा माना जाता है उनका उद्भव ब्रह्मा जी के कमंडल से हुआ था। ब्रह्चारिणी देवी ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की
अधिष्ठात्री हैं। माता के एक हाथ में कमंडल है, व दूसरे में रुद्राक्ष की माला है। माता ब्रह्चारिणी की पूजा अर्चना करने  के लिए सुबह से ही शहर
और क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। देवी भक्तों ने धूप, दीप, नवैद, ध्वजा नारियल आदि से माता रानी की
पूजा अर्चना की। माता का ध्यान करते हुए भक्तों ने परिवार की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महिलाओं ने माता का गुणगान किया। भजन कीर्तन आदि का
आयोजन हुआ। घंटों की ध्वनि, शंखनाद और जयकारों से मंदिर गूंज उठे। शहर और क्षेत्र का वातारण भक्तिमय हो उठा है। हर ओर देवी माता की भक्ति की बयार बहने लगी है। धार्मिक अनुष्ठान की धूम मची है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें