Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsIndian Railway Employees Protest for 25 Hike in Kilometer Allowance
लोको लॉबी के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे रेल कर्मचारी

लोको लॉबी के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे रेल कर्मचारी

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद में आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने रेल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। रनिंग कर्मचारियों की 25 प्रतिशत किलोमीटर भत्ते की बढ़ोतरी और अन्य लंबित मांगों के लिए यह राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस 1 जनवरी 2024 से प्रभावी करने की मांग की जा रही है।

Nov 16, 2025 12:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने रेल प्रबंधन के सामने विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है। सोमवार को रनिंग कर्मचारी रेलवे के लॉबियों के सामने एकत्र होंगे। आंदोलन देश स्तर पर घोषित है। संगठन के मंडल मंत्री राजेश चौबे ने बताया कि रनिंग कर्मचारियों के 25 प्रतिशत किलोमीटर एलाउंस की बढ़ोतरी की मांग सहित अन्य सभी लंबित मांगों को मनवाने हेतु एवं रेलवे बोर्ड की मनमानी, शिथिलता के विरोध में राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस का ऐलान है। संगठन की मांग है कि किमी भत्ता में 25 प्रतिशत की वृद्धि एक जनवरी 2024 से प्रभावी की जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिन कर्मचारियों का एसपीएडी हुआ है और जो मनोवैज्ञानिक परीक्षण में अर्ह नहीं हैं, उन्हें स्थिर पद पर समायोजन के समय वेतन निर्धारण हेतु 30 प्रतिशत वेतन दिया जाए। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वालों को 55 प्रतिशत वेतन का लाभ प्रदान किया जाए। रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते की आयकर से छूट को 7वें वेतन आयोग के अनुसार संशोधित किया जाए। उधर, कर्मचारी नेता कुंवर सुहेल खालिद ने मंडल की समस्त शाखाओं तथा सभी लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर एवं अन्य रनिंग संवर्ग के सदस्यों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में सभी लॉबियों पर विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित होकर अपनी एकता एवं ताकत का प्रदर्शन करें।