स्वदेशी जागरण मंच ने की आयोजित रन फॉर स्वदेशी
Moradabad News - स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर स्वदेशी जागरण मंच द्वारा 'स्वदेशी संकल्प दौड़' का आयोजन किया गया। युवाओं ने बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा की और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। ब्लॉक प्रमुख डॉ. वीर सिंह सैनी ने युवाओं को उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित किया और स्वदेशी उत्पादों के महत्व पर प्रकाश डाला।

स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस (युवा दिवस) से प्रारंभ स्वदेशी जागरण मंच एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में स्वदेशी संकल्प दौड़ (रन फॉर स्वदेशी) के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया । बड़ी संख्या में युवा एवं विद्यालयों के छात्र-छात्र अपर्णा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में एकत्र हुए। अनिरुद्ध चौहान ने इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेरोजगारी पश्चिमी संस्कृति की देन है, भारत में तो बेरोजगार के लिए कोई शब्द ही नहीं है। प्राचीन भारत में रोजगार सदैव व्यापार,उद्यमिता एवं कृषि से मिलता रहा था।मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ठाकुरद्वारा डॉ॰ वीर सिंह सैनी ने कहा हमें अपने देश के उत्पाद, एवं उद्योगों को विकसित करना होगा और यह तभी संभव है जब युवा उद्यमिता का मार्ग अपनाएं।
अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों का ही प्रयोग करें। अपर्णा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र डायरेक्टर अनिरुद्ध चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि आज अमेरिका टैरिफ का डर दिखा रहा है, कल को कोई अन्य देश भी इस प्रकार की बात कर सकता है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के ब्लॉक संयोजक अनिरुद्ध चौधरी ने किया। दौड़ में युवा एवं छात्र-छात्रा हाथों में स्वदेशी समर्थक नारों की तख्तियां ले कर स्वरोजगार के नारे लगाते हुए दौड़ रहे थे। दौड़ के समापन पर सभी उपस्थित युवाओं छात्राओं को ब्लॉक प्रमुख पति डॉ॰ वीर सिंह सैनी ने स्वदेशी संकल्प शपथ दिलाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



