
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुई पैदल व साइकिल रैली
Moradabad News - रायपुर गांव में युवा भारत मुरादाबाद कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 6 किलोमीटर की पदयात्रा और साइकिल रैली का आयोजन हुआ। भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
क्षेत्र के गांव रायपुर में मेरा युवा भारत मुरादाबाद युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। बिलारी के गांव रायपुर में इस मौके पर छह किलोमीटर की पैदल पदयात्रा के अलावा साइकिल रैली का भी आयोजन हुआ, जिसमें भारी तादात में युवाओं ने हिस्सा लिया। रविवार को कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर कुंदरकी के भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह, भाजपा नेता लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी आदि मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस बीच 30 चयनित प्रथम बार के मतदाता को भारत के विशेष चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया। इस बीच युवाओं ने पद यात्रा व साईकिल यात्रा निकाली, जिसमें युवाओं ने 6 किलोमीटर की दूरी तय की।
समाज के सभी वर्गों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा साइकिल रैली भी निकल गई। कार्यक्रम का आकर्षण बैलून फेस्टिवल था, जिसमें भारत के संदेश छपे हुए थे। गुब्बारों को युवाओं ने एक साथ हवा में छोड़ा और मतदान करने की शपथ ली। इस बीच एक मतदान केंद्र भी बनाया गया। जहां युवाओं को मतदान करने का तरीका लेने का अनुभव आदि भी बताया गया। युवाओं ने ईवीएम के मॉडल की तर्ज पर बटन दबाकर मतदान करना सीखा। कार्यक्रम में भारी तादात में पहुंचे लोगों ने कहा कि हम सभी को मतदान के प्रति जागरूक होना होगा। इस मौके पर कार्यक्रम सहायक रंजीत कुमार सैनी ने मतदाताओं को जागरूक किया। इस मौके पर महेंद्र सिंह, विकास कुमार, राहुल मौर्य, चंद्र सिंह,रविंद्र कुमार आदि ने विशेष सहयोग दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




