सवालों ने उलझाया पर पेपर देकर खुश दिखे बच्चे

सवालों ने उलझाया पर पेपर देकर खुश दिखे बच्चे

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद में रविवार को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में 180 प्रश्न पूछे गए, जिसमें 90 सामान्य मानसिक योग्यता और 90 शैक्षिक योग्यता से संबंधित थे। छात्र परीक्षा के बाद खुश नजर आए और कई ने इसे सामान्य बताया। उत्तीर्ण छात्रों को ₹1000 प्रति माह की छात्रवृत्ति मिलेगी।

Nov 10, 2025 03:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

मुरादाबाद। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को आठ केंद्रों पर हुई। परीक्षा देकर निकले बच्चे काफी खुश दिखे। उन्होंने बताया कि सवालों ने उलझाया जरूर था लेकिन पेपर ओवरआल सामान्य ही रहा। शहर में आठ परीक्षा केंद्रों पर रविवार सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू हुई। इसके लिए महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, बलदेव आर्य कन्या इंटर कॉलेज, अंबिका प्रसाद कॉलेज, आरएन इंटर कॉलेज, एसएस इंटर कॉलेज, एचएसबी इंटर कॉलेज, पीएलजेएल रस्तोगी इंटर कॉलेज तथा हैविट मुस्लिम इंटर कॉलेज में केंद्र बनाया गया था। तीन घंटे की इस परीक्षा में 180 प्रश्न पूछे गए। इनमें से 90 प्रश्न सामान्य मानसिक योग्यता तथा 90 प्रश्न शैक्षिक योग्यता से पूछे जाते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बता दें कि इस परीक्षा में परिषदीय, राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा आठ के विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को ₹1000 रुपये प्रतिमाह की दर से कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई के लिए 48000 रुपये मिलते हैं। बोडमास जैसे प्रश्न थोड़े कठिन लगे, लेकिन विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न आसान थे। प्रियम पेपर बहुत आसान था। रीजनिंग के सभी टॉपिक पढ़े हुए आए थे। तैयारी के हिसाब से ही सब आया था। आरुषि जिस तरह की तैयारी की थी, सवाल वैसा ही आया था। गणित के कुछ प्रश्नों ने उलझाए रखा। पूर्ण विश्वास है कि बेहतर अंक मिलेंगे। अनुदेश अधिकांश प्रश्न पढ़े हुए ही थे। पेपर काफी बेहतर हुआ है। लंबे समय से तैयारी भी कर रहा था। हरनंदन