Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsNational Lok Dal Foundation Day Celebrated with Student Assembly in Lodhipur Rajput

सक्रिय सदस्यता अभियान को गति देने का लिया संकल्प
संक्षेप:
Moradabad News - लोधीपुर राजपूत में राष्ट्रीय लोकदल का स्थापना दिवस समारोह पर छात्रसभा आयोजित की गई। छात्रों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी की विचारधारा को अपनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष अमरजीत चीमा ने इसे...
Thu, 11 Sep 2025 07:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
लोधीपुर राजपूत में राष्ट्रीय लोकदल का स्थापना दिवस समारोह पर छात्रसभा आयोजित किया गया। जिसमें लोगों को संगठन का सदस्य बनाया गया। छात्रों ने उत्साह के साथ संगठन की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी की विचारधारा से जुड़ने का संकल्प लिया। संगठन के जिलाध्यक्ष अमरजीत चीमा ने कहा कि यह केवल पार्टी का दिन नहीं, बल्कि उस संघर्ष, त्याग और सपने का प्रतीक है, जिसे तीन पीढ़ियों ने इस देश के किसानों, मजदूरों और आम जनता के लिए जिया है। कार्यक्रम में उवैद चौधरी, निक्की, चाहत, जतिन आदि छात्र मौजूद रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




