
बीज भंडारों पर गेहूं की कालाबाजारी का आरोप
संक्षेप: Moradabad News - राष्ट्रीय लोक दल ने ठाकुरद्वारा और डिलारी के राजकीय कृषि बीज भंडारों में गेहूं के बीज और एनपीके खाद की कालाबाजारी के आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं ने उप जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर उच्च दाम वसूलने की शिकायत की। जांच का आदेश दिया गया है।
राष्ट्रीय लोकदल ने संपूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन देकर राजकीय कृषि बीज भंडार ठाकुरद्वारा और डिलारी में गेहूं के बीज और एनपीके खाद की कालाबाजारी करने के गंभीर आरोप लगाए थे। एसडीएम के आदेश पर इस मामले की जांच करवाई गई है। राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अरुण भारद्वाज एडवोकेट और मीडिया प्रभारी सलीम अंसारी एडवोकेट के नेतृत्व में उप जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद उप जिला अधिकारी प्रीति सिंह को ज्ञापन दिया, जिसमें बीज भंडारों पर किसानों से एनपीके खाद का अधिक दाम वसूलने का आरोप लगाया गया था। उपजिलाधिकारी के आदेश पर तत्काल जांच करने के आदेश दिए।

मीडिया प्रभारी सलीम अहमद का आरोप है कि किसानों से प्रति कट्टा 1100 रुपया वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजकीय बीज भंडारों पर किसानों को गेहूं का बीज निर्धारित दर 374.70 प्रति 40 किलो कट्टा की जगह 1100 रुपयों प्रति कट्टा में दिया जा रहा है। यह दर शासन द्वारा तय मूल्य से कई गुना अधिक है, जिससे किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है और सरकार की छवि धूमिल हो रही है। भारद्वाज ने मांग की कि किसानों से वसूली गई अतिरिक्त 164 रुपया प्रति कट्टा की राशि वापस कराई जाए और राजकीय बीज भंडारों पर दर सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए ताकि किसानों को सही जानकारी मिल सके। उन्होंने एनपीके खाद की कालाबाजारी पर भी रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि शासन को इस दिशा में सख्त कदम उठाने की मांग की है। इस दौरान सलीम अहमद एडवोकेट, करन सैनी, नवनीत चौहान, कुलवंत सिंह, अशोक कुमार दिवाकर चौधरी, नीरज चौहान, सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोक दल की शिकायत पर एडीओ सहकारिता राम आशीष प्रजापति को भेजकर जांच कराई गई। अभी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। प्रीति सिंह, उपजिलाधिकारी ,ठाकुरद्वारा

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




