समागम में हिंदुओं की आर्थिक पर दिया जोर
हिंदू आर्थिक समागम का आयोजन हुबली, कर्नाटक में हुआ। इसमें विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र प्रमुख डा. राज कमल गुप्ता ने कहा कि समागम का उद्देश्य हिंदुओं को संगठित करना और नई चेतना शक्ति का विकास करना था। समागम में आर्थिक पक्ष को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

विश्व हिंदू इकोनामिक फॉरम के अंतर्गत दो दिवसीय राष्ट्रीय हिंदू आर्थिक समागम का आयोजन हुबली कर्नाटक में हुआ। इसमें भाग लेकर लौटे विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र प्रमुख गो रक्षा विभाग के डा. राज कमल गुप्ता ने बताया कि समागम में हिंदुओं को संगठित करके नई चेतना शक्ति का बोध कराना एवं उसके क्रियान्वयन के लिए प्रेरित करना रहा। जिससे कि हिंदू समाज स्वयं को अधिक सक्षम बना सके। समागम के माध्यम से हिंदुओं को आर्थिक पक्ष को भी प्रभावशाली बनाना रहा। समागम को विहिप के संयुक्त महामंत्री स्वामी विद्यानंद ने भी संबोधित किया। इमुरादाबाद से डॉ. राज कमल गुप्ता सहित डॉ. आरके गुप्ता, नीरज मित्तल, प्रीति गुप्ता,कुशाग्र अवस्थी ने भाग लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


