Moradabad News: नैनीताल बैंक का 105वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: नैनीताल बैंक के 105वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व पालिका अध्यक्ष हाजी रफीक सैफी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने बैंक की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की और कर्मचारियों को बधाई दी। शाखा प्रबंधक देवेन्द्र रावत ने बैंक की उपलब्धियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिक और ग्राहक मौजूद थे।

Moradabad News: नैनीताल बैंक का 105वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

Moradabad News: नैनीताल बैंक के 105वें स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के संरक्षक हाजी रफीक सैफी रहे। उन्होंने केक काटकर स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया तथा बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि नैनीताल बैंक ने वर्षों से ग्राहकों का विश्वास जीतते हुए उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाएं प्रदान की हैं। नगर के मुख्य बाजार में स्थित नैनीताल की शाखा में बैंक का 105 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल संरक्षक हाजी रफीक सैफी ने इस दौरान कहा कि बैंक से जुड़े सभी कर्मचारियों ने ग्राहकों को बेहतर एवं पारदर्शी सेवाएं देकर ग्राहकों का दिल जीत लिया है।

इसी वजह से बैंक के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है और कस्टमर की संख्या लगातार बढ़ रही है। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक देवेन्द्र रावत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा बैंक की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर निखिल जोशी, पूजा सक्सेना, रमेश कुमार, दीक्षा लाल (एडवोकेट), पंकज सिंह (एडवोकेट), मुजीब (पूर्व चेयरमैन), धनी ठाकुर, आलोक आर्य, नरेश (एडवोकेट), फैजुल हसन सैफी एडवोकेट तथा जमील अहमद सहित बैंक के कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं ग्राहक मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: नैनीताल बैंक का 105वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया