भाजपा के बूथ अध्यक्ष का खेत में पेड़ से लटका मिला शव

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

कोतवाली क्षेत्र के ढांडा गांव में एक पॉपुलर के पेड़ से 58 वर्षीय चंद्रपाल यादव का शव लटका मिला। परिजनों ने हत्या का शक जताया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता रात को घर पर थे और सुबह शव मिला।

भाजपा के बूथ अध्यक्ष का खेत में पेड़ से लटका मिला शव

कोतवाली क्षेत्र के ढांडा गांव के जंगल में पॉपुलर के पेड़ से ग्रामीण का शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस के सामने मरने वाले की पहचान गांव के ही चंद्रपाल यादव के रूप में हुई। घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और उन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। वहीं मृतक के परिजन इसे हत्या होने की आशंका जाता रहे हैं। परिजनों ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगा।

मंगलवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के ढांडा गांव के जंगलों में गन्ने के खेत में लगे पॉपुलर के पेड़ पर ग्रामीणों ने एक शव लटका हुआ देखा। जैसे ही यह सूचना गांव में फैली, तो मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। इस बीच मृतक की पहचान उनके बेटे मुनेश ने 58 वर्षीय पिता चंद्रपाल सिंह यादव के रूप में की। इसके बाद कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप भी मौके पर पहुंच गए, जहां उन्होंने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटना स्थल के साक्ष्य एकत्र कराए। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मृतक के बेटे और परिजनों ने इसे हत्या की आशंका जताई है,उन्होंने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर भी दे दी। मृतक के बेटे राजेश यादव ने बताया कि उनके पिता खेती किसानी के अलावा भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। बताया कि सोमवार की रात 12 तक उसके पिता घर पर ही सो रहे थे, इसके बाद सुबह उनके पेड़ से लटके होने की जानकारी मिली। आशंका जताई कि उन्हें किसी ने बाहर बुलाया और उनकी हत्या कर दी। परिवार में तीन भाई राजेश, मुकेश, मुनेश के अलावा बहन मीना और पुष्पा है। मां विद्या देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।