Moradabad News: बिलारी में कनोबी के जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव कनोबी के जंगल में एक अज्ञात युवक का क्षत विक्षत शव मिला है। पुलिस ने शव की पहचान की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। घटना के पीछे की वजह की जांच की जा रही है।

Moradabad News: बिलारी में कनोबी के जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव

Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव कनोबी के जंगल में अज्ञात युवक का क्षत विक्षत शव मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली पुलिस को दोपहर के समय कनोबी के जंगल में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली,पुलिस ने मौके पर छानबीन की और आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए। शव कई दिन पुराना होने की वजह से क्षत विक्षत हो गया था, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।