पालिकाध्यक्ष पर अधिवक्ता से पांच लाख की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज
नगर पालिका परिषद चेयरमैन के खिलाफ पांच लाख रुपया रंगदारी मांगने का एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इससे तीन दिन पूर्व नगर के सर्राफ व्यापारी ने पालि

नगर पालिका परिषद चेयरमैन के खिलाफ पांच लाख रुपया रंगदारी मांगने का एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इससे तीन दिन पूर्व नगर के सर्राफ व्यापारी ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। एक के एक लगातार रंगदारी मांगने के दो मामलों में एफआईआर होने के बाद पालिकाध्यक्ष की मुश्किलें बढ गई है। नगर के मोहल्ला चलचित्र ढाल डॉक्टर ताहिर रोड निवासी मुमताज आलम सैफी एडवोकेट ने चेयरमैन इरफान सैफी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है कि प्लॉट का नक्शा पास करने के ऐवज में 5 लाख रुपए की मांग की और पैसे न देने पर निर्माण कार्य को ध्वस्त कराने की धमकी दी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चेयरमैन के खिलाफ गुरुवार देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया है।पीड़ित एडवोकेट मुमताज आलम ने बताया कि उन्होंने नियम के तहत निर्धारित सरकारी शुल्क 24,050 रुपए भी 6 जून 2023 को जमा कर दिए थे, जिसकी रसीद भी उनके पास मौजूद है लेकिन सरकारी फीस भरने के बावजूद उनका काम नहीं हुआ। मुमताज आलम का आरोप है कि जब वह इस संबंध में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मोहम्मद इरफान सैफी से मिले, तो उन्होंने मदद करने के ऐवज में रुपयों की मांग रख दी। चेयरमैन ने उनसे कहा कि अगर नक्शा पास कराना है, तो सेवा तो करनी ही पड़ेगी।बआरोप है कि चेयरमैन ने सीधे तौर पर 5 लाख रुपए की मांग की, जब अधिवक्ता ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो चेयरमैन ने धमकी देना शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि पालिका अध्यक्ष के खिलाफ 5 लाख रुपया रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तथ्य सही पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।--------------बुलडोजर से निर्माण ध्वस्त कराने और कब्जे की दी गई थी धमकीठाकुरद्वारा।मुमताज आलम एडवोकेट का कहना है उनसे केवल रिश्वत ही नहीं मांगी गई थी बल्कि चेयरमैन इरफान सैफी ने मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। चेयरमैन ने धमकी दी कि वह उनके निर्माण को ‘अवैध’ घोषित करवा देंगे और उसे बुलडोजर से जमींदोज करवाकर पूरी जमीन नगर पालिका के कब्जे में ले लेंगे।इनसेट :::एडवोकेट से रंगदारी मांगने की घटना से पहले पालिकाध्यक्ष ने सर्राफ व्यापारी से भी रंगदारी मांगाी,जिसका मुकदमा दर्ज किया गया। सराफ व्यापारी अवनीश सिंघल ने आरोप लगाया था कि उनकी कोतवाली चौराहा पर स्थित दो दुकानों के आगे पालिका का कब्जा करने के नाम पर उनसे 50 लाख रुपया की रंगदारी मांगी गई थी, जिसका मुकदमा पूर्व दर्ज कराया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


