Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMuridabad Railway Station Over Two Dozen Abandoned Vehicles to Be Auctioned
रेलवे पार्किंग में खड़े दो दर्जन से अधिक वाहनों के मालिक गायब

रेलवे पार्किंग में खड़े दो दर्जन से अधिक वाहनों के मालिक गायब

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद रेलवे स्टेशन की वाहन पार्किंग में दो दर्जन से अधिक वाहन कई सालों से abandoned हैं। रेलवे प्रबंधन जल्द ही इनके मालिकों को नोटिस जारी करेगा। कई वाहनों के मालिक हादसों का शिकार हुए हैं या उनकी पर्ची खो गई है। अगर तीन नोटिस के बाद भी वाहन नहीं लिए गए, तो नीलामी की जाएगी।

Nov 29, 2025 08:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। अक्सर रेल से यात्रा करने वाले अधिकांश यात्री अपने वाहनों को रेलवे स्टेशन की वाहन पार्किंग में खड़ा कर जाते हैं। यात्रा के बाद वह अपने वाहन को वापस ले जाते हैं। लेकिन, मुरादाबाद रेलवे स्टेशन की वाहन पार्किग में दो दर्जन से अधिक वाहन ऐसे हैं। जिनके मालिक कई सालों से नहीं लौटे। जिम्मेदारों का कहना है कि जल्द इनके मालिकों को नोटिस जारी किया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर बनी पार्किंग के ठेकेदार के अनुसार कई बाइक सालों तक खड़े होने की वजह से बिल्कुल खराब हो गई हैं। उन्होंने बताया कि कई बार ऐसा होता है कि वाहन मालिक हादसों का शिकार हो जाते है।

जिस वजह से वह नहीं लौट पाते हैं। तो कई लोगों की पर्ची खो जाती है और उनके पास पेपर नहीं होते। तो इस तरह की बाइक भी इनमें शामिल हैं। एक सप्ताह तक जिनके मालिक वाहन लेने नहीं आते हैं। उनकी जानकारी जीआरपी को दी जाती है। जिसके बाद इनके मालिकों को तीन बार नोटिस जारी किया जाता है। इसके बाद भी अगर वह वाहन लेने नहीं आते हैं। तब इनकी नीलामी होती है। जीआरपी थाना प्रभारी रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि वाहनों के मालिकों को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके लिए आरटीओ की मदद ली जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;