राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रितिक ने जीता रजत पदक
Moradabad News - मुरादाबाद के बॉक्सिंग खिलाड़ी रितिक ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने अंडर 19 यूथ पुरुष प्रतियोगिता में (90) भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। रितिक ने नेशनल कैंप में भी चयनित होने का गौरव प्राप्त किया। इस सफलता पर जिला बॉक्सिंग संघ ने उन्हें बधाई दी।

मुरादाबाद। शहर के बॉक्सिंग खिलाड़ी रितिक ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। साथ ही नेशनल कैंप में भी अपना स्थान पक्का कर लिया। अंडर 19 यूथ पुरुष उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक आयोजित हुई। प्रतियोगिता का आयोजन श्री मूलचन्द्र त्यागी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हापुड़ में हुआ। जिसमें (90) भार वर्ग में शहर के रितिक ने रजत पदक प्राप्त किया। साथ ही नेशनल कैंप के लिए भी चयनित किए। इनकी इस उपलब्धि पर जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजीव गोयल, महासचिव व अंतर्राष्ट्रीय रेफरी एसके क्षेत्री, उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, पंकज गुप्ता, अजीत अग्रवाल आदि ने बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


