Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMuridabad Achieves Double Advance Tax Collection Target in Six Months
खजाने में दोगुना अग्रिम आयकर जमा, अब 'अघोषित' लक्ष्य दस गुना

खजाने में दोगुना अग्रिम आयकर जमा, अब 'अघोषित' लक्ष्य दस गुना

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद में अग्रिम आयकर संग्रह ने निर्धारित लक्ष्य से दोगुना अधिक संग्रह किया है। आयकर विभाग का लक्ष्य 157 करोड़ रुपए था, जबकि अब तक 350 करोड़ रुपए का संग्रह हो चुका है। विभाग अब इस संग्रह को दस गुना बढ़ाने की कोशिश कर रहा है और आयकरदाताओं को ईमानदारी से कर चुकाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Fri, 28 Nov 2025 06:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। अग्रिम तौर पर आयकर बरसाने में मुरादाबादियों ने इस बार ज्यादा दिलेरी दिखाई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष के शुरुआती छह महीनों में ही अग्रिम आयकर संग्रह निर्धारित लक्ष्य की तुलना में दोगुना से अधिक दर्ज किया गया है, लेकिन, विभाग के अधिकारियों ने अब खजाने में आयकर संग्रह को तयशुदा लक्ष्य से दस गुना तक ले जाने पर फोकस कर लिया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए आयकर विभाग के मुरादाबाद जोन में शुद्ध आयकर संग्रह का लक्ष्य 157 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष अब तक साढ़े तीन सौ करोड़ का शुद्ध आयकर जमा हो चुका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुरादाबाद जोन में इससे भी कई गुना आयकर संग्रह हो सकने की संभावनाओं के दृष्टिगत विभाग के अधिकारियों ने अघोषित रूप तौर पर लक्ष्य को दस गुना तक अधिक मानकर आयकर संग्रह को अधिक से अधिक बढ़ाने की जद्दोजहद शुरू कर दी है। विभाग बड़े आयकरदाताओं को ईमानदारी से अग्रिम आयकर जमा कराने की अपील करने, आमदनी के अनुरूप आयकर चुकाने के मामले में कंजूसी दिखाने वालों को नोटिस, टैक्स भरने में हेराफेरी अंजाम देने वालों के यहां सर्वे आदि की कार्रवाई के लिए जुट गया है। मुरादाबाद में अग्रिम आयकर संग्रह का जितना लक्ष्य निर्धारित है उससे कई गुना टैक्स मिलने की संभावनाओं के दृष्टिगत आयकरदाताओं को आमदनी के अनुरूप अग्रिम आयकर चुकाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयकर चोरी आदि अनियमितताओं के सामने आने पर सर्वे आदि कार्रवाई तत्परता के साथ की जाएगी। जितेंद्र कुमार सोनकर, अपर आयकर आयुक्त, मुरादाबाद जोन रिफंड को घटाकर मिलता है शुद्ध आयकर मुरादाबाद। आयकर विभाग के मुताबिक इस साल अब तक सकल आयकर संग्रह एक हजार करोड़ तक पहुंच गया है, लेकिन, आयकरदाताओं को काफी धनराशि रिफंड के रूप में वापस हो जाती है जिसके दृष्टिगत सकल आयकर संग्रह में से रिफंड हुए आयकर की धनराशि की कटौती से ही शुद्ध आयकर का आंकड़ा सामने आता है।