Moradabad News: होद में मिला था वारिश था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दी तहरीर

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: रतनपुर कलां गांव के वारिश का शव 24 सितंबर को एक खाली मकान की हौद में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। वारिश 19 सितंबर को खाना खाने के बाद टहलने निकला था और 21 सितंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ।

Moradabad News: होद में मिला था वारिश था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दी तहरीर

Moradabad News: पाकबड़ा। रतनपुर कलां गांव निवासी वारिश का शव 24 सितंबर को गांव में एक खाली पड़े मकान की हौद में मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों का आरोप है कि वारिश की हत्या की गई है। मृतक के पिता शमशाद ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका बेटा वारिश 19 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने गांव और आसपास के क्षेत्र के साथ ही रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शमशाद का आरोप है कि 21 सितंबर को वह बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने पाकबड़ा थाने पहुंचे थे, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को पुलिसकर्मी कुलदीप ने फोन कर वारिश का शव इमाम अली के खाली पड़े मकान में मिलने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो वारिश का शव हौद में पड़ा था। आरोप है कि शव को ड्रम से दबाकर पानी में डुबोया गया था, जबकि उसकी चप्पलें हौद के पास पड़ी थीं। इन परिस्थितियों के आधार पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: होद में मिला था वारिश था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दी तहरीर