मुरादाबाद में मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में लगी गोली, तीन फरार
Moradabad News - मझोला थाना क्षेत्र में बुधवार रात नेकपाल की हत्या के मुख्य आरोपी अमन को पुलिस ने गुरुवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। अमन घायल है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके तीन साथी मुठभेड़ के दौरान फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
मझोला थाना क्षेत्र में बुधवार रात गोली मार कर नेकपाल की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अमन को गुरुवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके तीन साथी मुठभेड़ के दौरान फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। थाना मझोला क्षेत्र के प्रीतम नगर निवासी नेकपाल फर्म में काम करता था। उसकी बहन को बहलफुसला पड़ोसी अमन दो माह पहले ले गए था। हालांकि मामला पुलिस में पहुंचा और पुलिस तलाश शुरू की तो शाम को अमन ने नेकपाल की बहन को घर छोड़ दिया था।
उस समय इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। कुछ लोगों ने बीच में आकर समझौता करा दिया था। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी। नेकपाल के मामा संभल के शहजादी सराय निबसी पप्पू को पिछले दिनों पैर में चोट लग गई थी। घर पर कोई देखभाल के लिए नहीं था। ऐसे में उनके भांजे उन्हें अपने घर ले आए थे। मंगलवार को परिवार के सभी लोग गंगा स्नान करने तिगरी गए थे। घर में केवल नेकपाल के मामा पप्पू मौजूद थे। आरोप है कि अमन और उसके बहनोई राजा कुछ लोगों के साथ घर में घुस कर नेकपाल की बहन के बारे में पूछे और विरोध करने पर मामा पप्पू के साथ मारपीट कर दी थी। बुधवार को जब घर के लोग वापस आए तो पप्पू ने उन्हें मारपीट के बारे में बताया। जिसे सुनने के बाद नेकपाल अपने घर के बाहर आया और अमन व राजा से अपने मामा पप्पू को पीटने का कारण पूछा तो राजा और अमन भड़क गए। आरोप है जी दोनों ने नेकपाल के साथ मारपीट की। इसी बीच गगन पहुंच गया। आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। उसी दोनों के साथ मारपीट की और दौरान नेकपाल के सीने पर तमंचा सटाकर गोली मार कर हत्या कर दी गई। थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि इस मामले में नेकपाल के भाई गगन की तहरीर पर मझोला पुलिस ने आरोपी अमन, उसके बहनोई राजा, पिता गेंदालाल और भाई राजू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुटी थी। तभी गुरुवार तड़के सूचना मिली कि चारों आरोपी भागने के फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने गांव कंजीवाली के पीछे खदाना जाने वाले मार्ग पर आरोपियों की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देख आरोपितों ने फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमन के पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। जबकि तीन फरार हाे गए। पुलिस ने घायल हत्यारोपी अमन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि फरार तीनों आरोपितों की तलाश की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




