Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMurder of Hindu Society Party Leader Kamal Chauhan Six Accused Still at Large
कमल चौहान हत्याकांड : आरोपियों की तलाश में उत्तराखंड तक छापेमारी

कमल चौहान हत्याकांड : आरोपियों की तलाश में उत्तराखंड तक छापेमारी

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद में हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की हत्या के मामले में छह आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी सनी दिवाकर को गिरफ्तार किया, जबकि उसकी पत्नी पूजा भी शामिल...

Sep 17, 2025 07:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। करीब दस दिन पूर्व नशे के कारोबार की रंजिश और वर्चस्व को लेकर हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की हुई हत्या के मामले में छह आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें जुटी हैं। जिले के अलावा उत्तराखंड तक छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। थाना कटघर के भदौड़ा दुर्गेश नगर निवासी कमल चौहान की बीती रविवार की शाम को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर मृतक के भाई संजय की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ले के ही निवासी हिस्ट्रीशीटर सनी दिवाकर, मोनू पाल, नकुल यादव, विक्की दिवाकर, निहाल वाल्मीकि, सुभाष यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने मुख्य आरोपी सनी दिवाकर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने वारदात में अनमोल और लक्की यादव के शामिल होने की बात स्वीकारी थी। पुलिस की जांच में मुख्य आरोपी सनी दिवाकर की पत्नी पूजा की भी भूमिका सामने आई थी। पुलिस ने सनी और उसकी पत्नी पूजा को जेल भेज दिया था, जबकि बाद में आरोपी लक्की यादव ने पुलिस के सामने खुद को आत्मसर्मपण कर दिया था। हालांकि, मामले में शामिल छह आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की तीन टीमें गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं, मगर वारदात के दस दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। माना जा रहा है कि, वारदात के बाद आरोपियों ने छिपने के लिए ऐसे स्थान को महफूज ठिकाना बनाया है, जहां तक पुलिस का सूचना तंत्र नहीं पहुंच पा रहा है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगी हुई हैं। मुरादाबाद और आसपास के जिलों में संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। मिल रहे इनपुट के आधार पर उत्तराखंड में भी छापेमारी की जा रही है।