दंपति की हत्या में बैंक्वेट हॉल संचालक समेत छह पर केस

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - मुरादाबाद के चक्कर की मिलक में सोमवार रात एक दंपति राजा और उसकी पत्नी फरहा की हत्या कर दी गई। राजा के भाई शुऐब की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि पैसे के विवाद को लेकर हत्या की गई। एसपी सिटी ने कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

दंपति की हत्या में बैंक्वेट हॉल संचालक समेत छह पर केस

मुरादाबाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में सोमवार रात हुई दंपति की हत्या के मामले में छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह मुकदमा हत्याकांड के शिकार राजा के भाई की तहरीर पर लिखा गया है। थाना सिविल लाइन के मोहल्ला नाला(चक्कर की मिलक) निवासी राजा(32) ढलाई का काम करता था। सोमवार रात राजा और उसकी पत्नी फरहा(27) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बस डीआईजी मुनिराज जी, एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंग ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की थी। बाद में शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया था।

इस मामले में राजा के भाई शुऐब ने पुलिस तहरीर देकर बताया कि उसके सगे भाई राजा ने बैंक्वेट हॉल संचालक फहीम व नवाब से 1 साल पहले एक प्लाट 2 लाख 24 हजार रुपये में खरीदा था। राजा ने 2 लाख रुपये इन लोगों को दे दिए थे और 24 हजार बकाया थे। शुऐब के अनुसार, राजा के छोटे बेटे का पेट का ऑपरेशन होना था जिस कारण राजा इन लोगों के बकाया पैसे नहीं दे पाया था।आरोप लगाया कि फहीम, आरिफ व नवाब उससे लगातार पैसों की मांग कर रहे थे। इसके लिए परेशान भी कर रहे थे। आरोप लगाया कि सोमवार रात कारीब करीब 8:00 बजे फहीम का बेटा फरजन्द, अपने चचेरे भाई और साथी अनस को लेकर राजा के घर में घुस आया। आरोपियों ने राजा से रुपयों का तकादा किया तो राजा और उसकी पत्नी फरहा ने रुपयों का इन्तजाम न होने की बात कही और थोड़े दिन में पैसे देने को कहा। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने राजा व फरहा की चाकू से हमला कर और गला काट कर हत्या कर दी। पास ही खेल रहे बच्चों ने उसे भागते हुए देखा तो शोर मचाया। शुऐब के अनुसार, बच्चों की चीख सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो फरजन्द, अनस व फहीम का भतीजा चाकू व छुरी वही फेंक कर भाग गए। इसके बाद उसने 112 नंबर पर काल करके पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी।एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी फहीम, उसके बेटे फरजंद, आरिफ, अनस व नवाब समेत पांच नामजद और फहीम के अज्ञात भतीजे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी फहीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि आज दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।