Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMurder Mobile Theft and Drug Arrest Muradabad Police Nab Rehan
युवती से मोबाइल लूटने व युवक पर हमले का आरोपी चरस संग गिरफ्तार

युवती से मोबाइल लूटने व युवक पर हमले का आरोपी चरस संग गिरफ्तार

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रिहान को गिरफ्तार किया है, जो युवती से मोबाइल लूटने और युवक पर चाकू से हमले में शामिल था। रिहान के पास से 1.108 किलोग्राम चरस, दो मोबाइल फोन और चाकू बरामद किया गया। उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Jan 13, 2026 09:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने चक्कर की मिलक शाहबुलाकी ज्यारत के पास रहने वाले रिहान को गिरफ्तार कर युवती से मोबाइल लूट और युवक पर चाकू से हमले की घटना का खुलासा किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक किलो 108 गाम चरस भी बरामद किया है। जिसके लिए एनडीपीएस एक्ट लगाकर आरोपी को जेल भेज दिया गया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार दोपहर कोतवाली के मंडी चौक भट्टी मोहल्ला निवासी तुबा राशिद ने थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि सुबह 11:15 बजे वह घर से जिगर कालोनी स्थित अपने ऑफिस जा रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तभी अज्ञात युवक मोबाइल फोन छीन कर भाग गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच पड़ताल शुरू की तो आरोपी की पहचान चक्कर की मिलक निवासी रिहान के रूप में हुई। सोमवार को ही दिवान का बाजार निवासी धोबीवाली गली निवासी जयपाल दिवाकर ने रिहान के खिलाफ मारपीट और हमले का केस दर्ज कराया। जिसमें बताया कि वह घर से पूजा की सामान को रामगंगा में डालने जा रहे थे उसी दौरान आरोपी ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। सीओ ने बताया कि दो मामले सामने आने के बाद एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना के नेतृत्व में एसआई मदन कुमार व एसआई तरुण कुमार की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। सोमवार को ही रात पुलिस टीम ने आरोपी रिहान को रामगंगा किनारे चांदमारी घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.108 किलोग्राम चरस, दो मोबाइल फोन और हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी रिहान अपराधिक प्रवतृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में छह मुकदमें दर्ज हैं। चरस बरामदगी के लिए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का एक और मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।