हत्या के मामले में फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

हत्या के मामले में फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

Moradabad News - संभल में एक हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशनवीर का शव 31 जुलाई को खेत में मिला था। मृतक की पत्नी पिंकी और उसके प्रेमियों पर हत्या का आरोप लगा था। पुलिस...

Sep 07, 2025 08:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

हत्या के एक मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संभल के थाना मिठनपुर मौजा निवासी किशनवीर पुत्र पर्वत सिंह का शव ढकिया नरु के जाने वाले रास्ते पर 31 जुलाई को खेत में भरे पानी में पड़ा मिला था। मृतक के भाई महेंद्र सिंह ने कोतवाली में मृतक की पत्नी पिंकी के अलावा अन्य लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच में मृतक की पत्नी पिंकी और उसके प्रेमियों पर हत्या का आरोप लगा। पुलिस ने पिंकी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना में नामजद आरोपी अवनीश कुमार भारद्वाज पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी गांव रामपुरा, थाना सोनकपुर फरार चल रहा था। उस पर पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित किया था। रविवार को पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया।