Moradabad News: संतोष हत्याकांड : गिरफ्तार आरोपी नीटू को कोर्ट ने भेजा जेल

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: गांव जालपुर में शादी समारोह के दौरान कार बैक करने के विवाद में फर्मकर्मी संतोष सिंह की हत्या कर दी गई। आरोपी नीटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। संतोष को गंभीर हालत में गन्ने के खेत में पाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Moradabad News: संतोष हत्याकांड : गिरफ्तार आरोपी नीटू को कोर्ट ने भेजा जेल

Moradabad News: थाना क्षेत्र के गांव जालपुर में कार बैक करने के विवाद में फर्मकर्मी संतोष सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी नीटू को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से पुलिस अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। शुक्रवार रात गांव जालपुर में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान कार बैक करने को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर लकी, नीटू, मित्रपाल और कपिल ने संतोष सिंह पर पाइप और ईंट से हमला कर दिया। और उसको मरणसन्न हालत में छोड़कर भाग गए।

परिजन को बाद में संतोष गंभीर हालत में गन्ने के खेत मिला, जिसकी अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के भाई मनीष कुमार की तहरीर पर भगतपुर थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने रविवार शाम मुख्य आरोपी नीटू को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि फरार चल रहे अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई पूरी की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।