चार माह पहले चाकू के हमले में घायल युवक की मौत
Moradabad News - मुरादाबाद में चार महीने पहले चाकू के हमले में घायल हुए युवक नफीस आलम की मेरठ में मौत हो गई। पड़ोस के जुनैद और उसके दोस्तों ने नफीस पर हमला किया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। परिवार का आरोप है कि फरार आरोपी उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।

मुरादाबाद। चार महीने पहले चाकू के हमले में घायल हुए युवक की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। विवाद के बाद पड़ोस के मकान में मौजूद तीन युवकों ने नफीस अहमद पर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना मझोला क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी नफीस आलम मजदूरी करते थे। बताया कि पड़ोस में रहने वाला जुनैद अपने दोस्त अयान व समीर के साथ मिलकर अपने मकान में लड़कियां लाता था।
जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा था। परिजनों के अनुसार, चार माह पूर्व नफीस आलम ने जुनैद व उसके दोस्तों द्वारा लड़कियां लाने का विरोध किया था। जिसके लेकर नफीस व पड़ोसी जुनैद व उसके दोस्तों से विवाद हो गया था। आरोप है कि जुनैद, अयान व समीर ने नफीस पर चाकू से हमला कर दिया था। जिसमें गंभीर घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, बाद में घायल नफीस को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था।वहीं मझोला पुलिस ने हमलावर जुनैद, अयान व समीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। कुछ दिन बाद पुलिस ने एक आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं बीते मंगलवार की रात उपचार के दौरान घायल नफीस की मौत को गई। मृतक के परिवार में पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं। परिजनों का आरोप है कि फरार आरोपी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


