Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMurarabad Rice Procurement Centers Face Delays Due to Rice Stockpile
धान खरीद का हाल देखें...उठान क्यों नहीं हो पा रही

धान खरीद का हाल देखें...उठान क्यों नहीं हो पा रही

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद के धान क्रय केंद्रों पर धान के डंप होने से तौल ठप हो गई है। राइस मिलों से 30 फीसदी चावल नहीं पहुंचा है, जिसके कारण किसानों की धान खरीद सुस्त पड़ी है। 92 फीसदी खरीद हो चुकी है, लेकिन गोदामों में 18 हजार एमटी चावल अभी भी बाकी है।

Jan 05, 2026 01:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद धान क्रय केंद्रों पर धान डंप होने से तौल ठप सी हो गई है। राइस मिलों से लगभग 30 फीसदी चावल नहीं पहुंचा इसका सीधा असर धान उठान पर पड़ा है। किसान जो धान लेकर पहुंच रहे उनका बेहद सुस्त गति से लिया जा रहा है। एफआरके नहीं मिलने की वजह से राइस मिलें गोदाम तक चावल नहीं भेज पा रही हैं। यही वजह है कि धान खरीद सुस्त पड़ गई है। हालांकि मुरादाबाद में एक लाख तीन हजार एमटी के लक्ष्य के सापेक्ष 92 फीसदी खरीद हो चुकी है इसके बाद भी जो लोग धान लेकर पहुंच रहे हैं उनकी खरीद होने में समस्या आ रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तकरीबन तेरह हजार एमडी धान क्रय केंद्रों पर डंप होने का असर दिखाई दे रहा है। धान इसलिए मिलों में नहीं जा पा रहा है क्योंकि चावल उठान नहीं हो पा रहा। करीब 18 हजार एमटी चावल अभी गोदामों में जाने के लिए शेष है। राइस मिलों में चावल जमा है इसलिए वह धान की कुटाई करवाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं वहीं धान तभी उठेगा जब चावल खाली होगा। डिप्टी आरएमओ विनीता मिश्रा का कहा है कि धान खरीद का लक्ष्य पूरी होने की ओर है पर चावल की उठान धान उठान की तुलना में कम है।