Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMuradabad s Poor Ranking in CM Dashboard Revenue and Development Decline

सीएम डैश बोर्ड: मंडल में रामपुर सबसे नीचे, मुरादाबाद की रैंक भी खराब

संक्षेप: Moradabad News - मुरादाबाद का सीएम डैशबोर्ड में स्थान इस बार खराब रहा है। मुरादाबाद 60वें जबकि रामपुर 68वें स्थान पर है। छोटे जिलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जैसे संभल 21वें और अमरोहा 31वें स्थान पर है। मुरादाबाद की...

Wed, 15 Oct 2025 12:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on
सीएम डैश बोर्ड: मंडल में रामपुर सबसे नीचे, मुरादाबाद की रैंक भी खराब

मुरादाबाद। सीएम डैशबोर्ड में इस बार बड़े जिलों की रैंकिंग विकास कार्यों और राजस्व दोनों में खराब मिली है। छोटे जिलों ने बाजी मारी है। मुरादाबाद मंडल में संभल और अमरोहा की बेहतर रैंक है जबकि मुरादाबाद और रामपुर पिछड़ गए हैं। मुरादाबाद की प्रदेश में 60वीं रैंक है। वहीं रामपुर 68वें स्थान पर रहा। वहीं मुरादाबाद से कट कर बने जिलों में संभल 21 वें स्थान पर है। मंडल में सबसे ज्यादा बेहतर स्थिति संभल जिले की है। वहीं अमरोहा भी 31वें स्थान पर रहा है। पिछले साल की तुलना में मुरादाबाद की रैंक नीचे खिसकी है। पिछली बार मुरादाबाद की 42वीं रैंक रही थी।

इस बार राजस्व में 58वीं और विकास कार्यों में 43वीं है। इसी तरह बड़े शहरों में आगरा मुरादाबाद से थोड़ा बेहतर है यहां 57वीं रैंक आई है। वहीं मेरठ मुरादाबाद से नीचे हैं। मेरठ 62 वें स्थान पर है। इसी तरह राजधानी लखनऊ 67 वें, वाराणसी 56वें स्थान पर है। सबसे निचले पायदान पर प्रयागराज जिला, कानपुर नगर 64वें स्थान पर गोरखपुर की रैंक 70 है। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा में कहा है कि आईजीआरएस को या सीएम डैशबोर्ड जिन विभागों की स्थिति खराब है वह सुधार करें। डी और सी श्रेणी वाले विभागों को विशेष सुधार की जरूरत है। मुरादाबाद में पीएम सूर्य घर, ग्राम्य विकास, नमामि गंगे योजना में पिछड़े मुरादाबाद पीएम सूर्य घर, ग्राम्य विकास, नमामिगंगे समेत डी और सी श्रेणी में आया इसके अलावा कई विभागों की श्रेणी खराब होने से रैंकिंग पर सीधा असर पड़ा है। यह रैकिंक सुधारने की जरूरत महसूस की जा रही है।