जनगणना:निर्यातकों में वायरल हुए स्वगणना के मैसेज
Moradabad News - मुरादाबाद में जनगणना के लिए लोगों को स्वगणना का विकल्प दिया गया है। निर्यातक एसोसिएशनों ने जागरूकता फैलाने के लिए बड़े पैमाने पर मैसेज भेजने शुरू किए हैं। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि सही जानकारी का होना जरूरी है ताकि जनगणना में 100% भागीदारी हो सके।

मुरादाबाद। वरिष्ठ संवाददाता इस बार जनगणना में लोगों के लिए स्वगणना का विकल्प दिया गया है। जिसके बारे में शहर के निर्यातकों को भी जागरूक करने के लिए उनके एसोसिएशनों ने अपनी भूमिका को अहम महसूस करते हुए इस संबंध में काफी बड़े पैमाने पर मैसेजों को वायरल करने का सिलसिला शुरू किया है। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेदउर्रहमान ने बताया कि इस बार जनगणना से संबंधित दिशा निर्देश न केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से बल्कि हमारे उद्योग, व्यापार और सामाजिक ढांचे के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनगणना देश की नीतियों, योजनाओं और संसाधन वितरण का आधार होती है।
इसलिए सभी सदस्य निर्यातकों से आग्रह है कि वे अपने‑अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाएं और सुनिश्चित करें कि हर परिवार, हर कर्मचारी और हर नागरिक सही जानकारी समय पर दर्ज करे। हमारा मुरादाबाद जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जाने वाला हस्तशिल्प केंद्र है वह जनगणना में 100% भागीदारी के साथ एक आदर्श मॉडल प्रस्तुत करे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


