Moradabad News: पीएम सूर्यघर में देखें इनकी लापरवाही से फंसे फार्म

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: मुरादाबाद में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पाया कि 284 प्रकरण विद्युत विभाग में मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं, जिसके कारण लाभार्थियों को सब्सिडी नहीं मिल पा रही। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

Moradabad News: पीएम सूर्यघर में देखें इनकी लापरवाही से फंसे फार्म

Moradabad News: मुरादाबाद। जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा में बैंकों में तमाम फार्म अटके हैं। विद्युत विभाग की भी लापरवाही सामने आई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि 284 प्रकरण वेंडरों द्वारा विद्युत विभाग के पोर्टल पर अपलोड किए जाने के उपरांत विभागीय स्तर से अनुमोदन प्रदान नहीं किया गया, जिसके कारण पात्र लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ समय से प्राप्त नहीं हो पा रहा है। उन्होंने इस स्थिति पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर लापरवाही माना।

बैंक ऋण स्वीकृति की समीक्षा के दौरान वेंडरों ने विभिन्न बैंकों की शाखाओं में अनावश्यक विलंब एवं असहयोग की शिकायत की। वेंडर अमरीश कुमार शर्मा ने बताया कि बैंक की कुछ शाखाओं में आवेदन पत्र स्वीकार नहीं हो रहे। बिना पर्याप्त कारण आवेदन निरस्त करने की धमकी दी जा रही है। सोलर वेंडर आशीष यादव ने भी कहा कि आवेदन स्वीकार न किए जाने एवं वेंडर कोड निरस्त करने की धमकी दी जाती है। वहीं वेंडर मुकुल गोयल ने वेंडर के माध्यम से आवेदन स्वीकार न किए जाने की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सभी बैंक प्रतिनिधियों से लंबित प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली, किन्तु संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।