
पालिका ने प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर चलाया अभियान
Moradabad News - नगर पालिका ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों से पॉलीथिन बरामद की गई और दुकान स्वामियों पर जुर्माना लगाया गया। नायब तहसीलदार पीयूष कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई...
नगर पालिका की टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद करने को लेकर अभियान चलाया। इस बीच अनेकों दुकानों पर पॉलिथीन बरामद हुई। लिहाजा दुकान स्वामियों पर जुर्माना भी डाला गया। शासन के निर्देशों के अनुपालन में प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर नगर पालिका के कर्मचारियों का राजस्व विभाग की टीम ने छापामार अभियान चलाया। अभियान नायब तहसीलदार पीयूष कुमार की अगुवाई में चला। इस बीच अनेकों स्थानों पर छापा मारा अभियान चलाते हुए कार्यवाही की गई। अनेकों दुकानों पर पॉलिथीन बरामद हुई, दुकान स्वामियों पर जुर्माना डाला गया। अभियान चलने के बाद दुकानदारों ने अपनी पॉलिथीन छुपा ली। दुकानों पर पॉलिथीन के जरिए सामान बेचने वाले पॉलिथीन को गायब करते हुए दिखाई दिए। इस मौके पर नगर पालिका बिलारी की कर व राजस्व टीम के मोर्हिरर हुकुम सिंह, विनय कुमार सिंह के अलावा पालिका का स्टाफ भी मौजूद रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




