Moradabad News: पुराने टोल प्लाजा के पास निगम की करोड़ों की जमीन पर कब्जे की कोशिश, बुलडोजर ने ढहाई दीवार
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News: मुरादाबाद के पुराने टोल प्लाजा के पास भू-माफियाओं ने नगर निगम की करोड़ों रुपये कीमत की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध दीवार को गिराया और सख्ती से अवैध निर्माण हटवाया। नगर आयुक्त ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Moradabad News: मुरादाबाद। पुराने टोल प्लाजा के पास नगर निगम की करोड़ों रुपये कीमत की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। भू-माफियाओं ने निगम की जमीन पर दीवार खड़ी कर कब्जा करने की कोशिश की। इसकी सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने मौके पर जमीन की स्थिति का जायजा लिया और अवैध रूप से बनाई गई दीवार को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। नगर निगम की जमीन पर कब्जे की कोशिश को लेकर अधिकारियों ने सख्ती दिखाई और अवैध निर्माण को तत्काल हटवा दिया।नगर
आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जमीन पर दोबारा कब्जे का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


