बकरीद पर चार जोन में बांटा गया शहर, निर्बाध होगी पानी की आपूर्ति

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

बकरीद को लेकर नगर निगम ने पूरे महानगर को चार जोन में बांटा है और समस्या समाधान के लिए दस क्यूआरटी टीमों का गठन किया है। हर तीस मिनट में ओज उठाने की व्यवस्था होगी। ईदगाह और मस्जिदों के आसपास सफाई, जल छिड़काव और अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाएगी।

बकरीद पर चार जोन में बांटा गया शहर, निर्बाध होगी पानी की आपूर्ति

बकरीद को लेकर नगर निगम ने पूरे महानगर को चार जोन में बांटा है। दस क्यूआरटी टीमों का भी गठन किया गया है। सूचना मिलते ही टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेंगी। हर तीस मिनट के भीतर ओज उठाए जाने के भी व्यवस्था की गई है। नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल ने मंगलवार को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। गलशहीद स्थित ईदगाह और मस्जिदों के आसपास जल का छिड़काव, चूना-फॉगिंग और नियमित सफाई की जाएगी। ईदगाह के आसपास अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलेगा। कैटल कैचर टीम भी रहेगी सक्रियमुरादाबाद।

बकरीद की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए निगम द्वारा पूरी ताकत झोंक दी गई है। साफ-सफाई के साथ ही कैटल कैचर टीमों को भी तैनात किया जाएगा। जिससे नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।