Moradabad News: 18 आवारा डॉग पकड़कर भेजे गए एबीसी सेंटर

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर नगर निगम ने सोमवार को 18 आवारा कुत्तों को पकड़ा। ये कुत्ते शहर के विभिन्न वार्डो से प्राप्त शिकायतों के आधार पर पकड़े गए और एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भेजे गए। नसबंदी के बाद इन्हें तीन से चार दिनों तक चिकित्सकीय देखरेख में रखा जाएगा।

Moradabad News: 18 आवारा डॉग पकड़कर भेजे गए एबीसी सेंटर

Moradabad News: नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर नगर निगम आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चला रहा है। सोमवार सुबह शहर के अलग-अलग वार्डो से प्राप्त शिकायत के आधार पर 18 आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की गई। सभी को एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भेजा गया। नसबंदी के बाद सभी को तीन से चार दिनों तक डॉक्टरों की देखरेख में रखा जाएगा। इसके बाद सभी को उस स्थान पर छोड़ा जाएगा जहां से उनको पकड़ा गया था। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि जिन इलाकों में आवारा कुत्तों को लेकर कोई प्रॉब्लम है तो वह निगम के कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज कर सकता है।

टीम आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई करेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: 18 आवारा डॉग पकड़कर भेजे गए एबीसी सेंटर