
टैक्स के बड़े बकाएदारों की सूची बननी शुरू, डिफाल्टरों के नाम होंगे सार्वजनिक
Moradabad News - नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर टैक्स विभाग ने सूची तैयार करनी की शुरू नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर टैक्स विभाग ने कड़ा रुख अख्तिय
हाउस और वाटर टैक्स के बकाएदारों के खिलाफ नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर टैक्स विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार करना शुरू कर दिया है। बड़े बकाएदारों की सूची तैयार की जा रही है। टॉप 50 बकाएदारों व डिफाल्टरों के नाम गत वर्ष की भांति सार्वजनिक किए जाएंगे। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने सभी बकाएदारों से जल्द अपने बिलों को जमा किए जाने की अपील की है। यह भी कहा कि नाम सार्वजनिक किए जाने के साथ ही प्रापर्टी को सील किए जाने की भी कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त के सख्त रुख से टैक्स के बड़े बकाएदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
जलकल और कर-वसूली विभाग ने सभी वार्डों से बकाए का पूरा जेखा-जोखा एकत्र कर लिया है। टैक्स विभाग की टीम बकाएदारों की जांच कर नई डिफाल्टर सूची तैयार कर रही है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि इस बार भी उन लोगों के नाम शामिल होंगे जिन्होंने पिछले अभियान के बाद भी टैक्स जमा नहीं किया। सूची बनते ही निगम घर-घर नोटिस भेजने की कार्रवाई करेगा। नोटिस के साथ बकाया राशि, देरी शुल्क और जमा करने की अंतिम तारीख स्पष्ट रूप से बताई जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि जल्द ही टैक्स वसूली को लेकर बड़ा अभियान चलाया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




