दादा मियां के मजार के कुल शरीफ में विकास का वादा
Moradabad News - ठाकुरद्वारा में दादा मियां साहब की दरगाह पर कुल शरीफ के दौरान पगड़ी की रस्म अदा की गई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुजाहिद अली ने मजार के विकास के लिए भवन और मार्ग निर्माण का आश्वासन दिया। इस मौके पर कई...

ठाकुरद्वारा। दादा मियां साहब की दरगाह पर कुल शरीफ के दौरान पगड़ी की रस्म अदा की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुजाहिद अली ने कहा कि मजार के भवन और मार्ग निर्माण सहित संपूर्ण विकास के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। विधानसभा के गांव नाखूनका में शनिवार को हजरत दादा मियां शाह की दरगाह पर कुल शरीफ के मौके पर मुजाहिद अली पूर्व ब्लॉक प्रमुख व विधायक प्रत्याशी की अकीदतमंदों व अलिमो ने ताजपोशी कर अपनी दुआओं से नवाजा साथ में शावेज अली जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, पूर्व प्रधान लल्ला, कारी सखावत हुसैन, शहजाद ठेकेदार, यूनुस,नबी हसन, कारी शकील, कारी मोईन, कारी सुलेमान, कारी रफिक, फहीम मलिक, जावेद नवी हसन, कारी मुईन आदि मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख मुजाहिद अली ने कहा कि मजार शरीफ के संपूर्ण विकास को भवन और सड़क निर्माण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


