विधायक रितेश गुप्ता ईंधन बचाने को साइकिल से निकले

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - मुरादाबाद में भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने पीएम मोदी की अपील पर वाहन छोड़कर साइकिल से यात्रा की। उन्होंने कहा कि ईंधन बचाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए और इस पहल में शामिल होना चाहिए। पीएम की अपील पर कई लोग अपने वाहन छोड़कर चल रहे हैं, जिससे पेट्रोल-डीजल की समस्या का समाधान होगा।

विधायक रितेश गुप्ता ईंधन बचाने को साइकिल से निकले

मुरादाबाद। मुरादाबाद में शहर सीट से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने पीएम मोदी की अपील पर अमल करते हुए वाहन छोड़ दिया। जनता से मिलने के लिए वह कार से नहीं निकले बल्कि वह साइकिल लेकर अपने परंपरा कालोनी से निकले। सिक्योरिटी भी साथ चली। विधायक ने कहा कि ईंधन बचाने के लिए सभी को जतन करना चाहिए। पेट्रोल डीजल की समस्या का समाधान काफी हद तक इसी पहल से किया जा सकता है। सभी को मिल कर ईंधन बचाने की मुहिम में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा की हमारे पीएम ने जब से अपील की है तमाम लोग अपने वाहन छोड़ कर उनकी अपील पर अमल कर रहे हैं।

सभी को इसके लिए जागरूक होना चाहिए। एक दूसरे को प्रेरित करना चाहिए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।