ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादपर्वतारोही विपिन ने अकोनकागुआ पर फहराया तिरंगा

पर्वतारोही विपिन ने अकोनकागुआ पर फहराया तिरंगा

पर्वतारोही विपिन चौधरी ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर देश और शहर का मान बढ़ाया है। विपिन के पारिवारिक मित्र दीक्षांत चौधरी ने बताया कि विपिन इससे पहले भी कई अन्य चोटियों को फतह...

पर्वतारोही विपिन ने अकोनकागुआ पर फहराया तिरंगा
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादThu, 02 Jan 2020 08:03 PM
ऐप पर पढ़ें

पर्वतारोही विपिन चौधरी ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर देश और शहर का मान बढ़ाया है। विपिन के पारिवारिक मित्र दीक्षांत चौधरी ने बताया कि विपिन इससे पहले भी कई अन्य चोटियों को फतह कर चुके हैं।

अकोनकागुआ के लिए विपिन ने 19 दिसंबर को शहर से रवानगी की थी। 1 जनवरी 2020 को रात 12 बजे विपिन ने कीर्तिमान बनाया। 2 जनवरी को सुबह 5 बजे उन्होंने सबसे ऊंची चोटी अकोनकागुआ पर तिरंगा फहराया। दक्षिण अमेरिका की 23000 फीट ऊंची चोटी पर -50 तापमान पर विपिन ने यह सफलता हासिल की। विपिन, केजीके डिग्री कॉलेज में लॉ के विद्यार्थी हैं। मिशन को फतह करने की खबर पर मुरादाबाद में उनके परिवारजन को लोग बधाई देने पहुंचे। दीक्षांत चौधरी ने बताया कि विपिन की मुरादाबाद वापसी पर विजय जुलूस निकालकर उनका स्वागत किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें