Moradabad News: चोरी के दोषी को तीन साल की सजा

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News: एक अदालत ने चोरी की मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट और चेचिस नंबर बदलने के मामले में आरोपी कोकी को तीन साल एक महीने की सजा दी है। भगतपुर थाना क्षेत्र में 23 अगस्त 2023 को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे 3000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Moradabad News: चोरी के दोषी को तीन साल की सजा

Moradabad News: चोरी की मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट और चेचिस नंबर बदलकर उसे खरीदने-बेचने के मामले में अदालत ने आरोपी कोकी को दोषी करार देते हुए तीन साल एक माह कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामला भगतपुर थाना क्षेत्र का है। 23 अगस्त 2023 को गांव गोकलनगर में पहली बनी दुकान के पास पुलिस ने कार्रवाई की थी। आरोप था कि भोजपुर थाना क्षेत्र के बगियावाला निवासी कोकी चोरी की मोटरसाइकिलों के नंबर प्लेट और चेचिस नंबर बदलता था। इसके बाद चोरी की संपत्ति को खरीदने और बेचने का काम करता था।

सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-6 कृष्ण कुमार की अदालत में हुई। अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर कोकी को दोषी माना।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: चोरी के दोषी को तीन साल की सजा