Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMorradabad Voter List Update 25 Work Left Over 19 Lakh Forms Submitted
 एक चौथाई फार्म जमा करने के लिए दस दिन का मौका

एक चौथाई फार्म जमा करने के लिए दस दिन का मौका

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद जिले में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में 25% काम शेष है। 11 दिसंबर तक 5 लाख फार्म जमा करने हैं, जबकि अब तक 19 लाख से ज्यादा फार्म जमा हो चुके हैं। बीएलओ और एसडीएम मिलकर काम कर रहे हैं, लेकिन कई मतदाता अभी भी फार्म जमा करने में आनाकानी कर रहे हैं।

Dec 02, 2025 11:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद जिले में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में अब सिर्फ एक चौथाई काम शेष बचा है। गणना प्रपत्र जमा करने के लिए 11 दिसंबर तक समय है अब पांच लाख के आसपास फार्म जमा करने हैं। लगातार अपेडेशन की प्रक्रिया में सोमवार की दोपहर तक स्थित यह रही कि 19 लाख से ज्यादा गणना प्रपत्र जमा हो चुके हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने बताया कि रात तक यह संख्या और ज्यादा हो जाएगी। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार 25 फीसदी से भी कम फार्म जमा करने को शेष हैं। इन सभी फार्मों को जमा करने के लिए संबंधित बीएलओ, सुपर वाइजर और एसडीएम काम कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र और ग्रामीण के अलावा प्रगति में बाकी चार विधानसभा क्षेत्र आगे हैं। शहरी क्षेत्र में नगर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां 61 फीसदी से ज्यादा फार्म जमा हो चुके हैं वहीं मुरादाबाद ग्रामीण में 65 फीसदी से ज्यादा फार्म जमा हो चुके हैं। इसके बाद भी यह क्षेत्र पिछड़े हैं। सबसे टॉप पर ठाकुरद्वारा विधानसभा अभी तक बना हुआ है। एसडीएम ठाकुरद्वारा प्रीति सिंह ने कहा कि हमारे यहां सभी ने मिल कर बेहतर कार्य किया है तभी शुरू से ही प्रगति अच्छी रही है। कई मतदाता अभी भी करवा रहे इंतजार तमाम मतदाता अभी तक फार्म जमा करने मे आनाकानी कर रहे हैं। वह अपनी डिटेल भर कर कर जमा नहीं कर रहे हैं। बीएलओ कई बार चक्कर लगा चुके हैं इसके बाद भी कई मतदाता अपना डिटेल नहीं दे रहे हैं। इसी वजह से पेंडेंसी ज्यादा है।