Moradabad News: लापरवाह विभागों पर कार्रवाई का हंटर, मिला नोटिस
Moradabad News: मुरादाबाद के जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, जिसमें धीमी प्रगति के कारण सात अधिकारियों को नोटिस दिया। अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने और दैनिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। फैमिली आईडी की प्रगति 77 प्रतिशत है, जिसे शत प्रतिशत पूरा करने के लिए सभी जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Moradabad News: मुरादाबाद। जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। सीएम डैशबोर्ड में जिनकी रैकिंग खराब रही उन्हें फटकारा। फैमिली आईडी में खराब प्रगति पर सात अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया। डीएम ने बीएसए से कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। अधिकारी नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता पर ध्यान दें। अधिकारियों से कहा कि प्रतिदिन कम से कम एक ग्राम का भ्रमण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि ग्राम स्तर पर तैनात कर्मचारी विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह रहें। जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी की प्रगति समीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई और डीसी मनरेगा, डीडी कृषि, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बीएसए और सहायक श्रमायुक्त को चेतावनी नोटिस जारी करने को कहा।
जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 77 प्रतिशत फैमिली आईडी बनाई जा चुकी है, इसे शत प्रतिशत पूर्ण करने के लिए जिलाधिकारी ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, सीएमओ डॉ कुलदीप सिंह समेत अन्य लोग रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


