Moradabad News: रात का पारा 20 से नीचे गिरा, सुबह की गुलाबी ठंड शुरू

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News: मुरादाबाद में अक्तूबर के मध्य मौसम में बदलाव के साथ रात का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार को आंधी और बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद ठंड का एहसास बढ़ा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान स्थिर रह सकता है। तीन दिन बाद दिन का तापमान बढ़ने की संभावना है, हालांकि सुबह और देर रात गुलाबी ठंड बनी रह सकती है।

Moradabad News: रात का पारा 20 से नीचे गिरा, सुबह की गुलाबी ठंड शुरू

Moradabad News: मुरादाबाद। अक्तूबर का आधा महीना बीतने के बाद मौसम ने उल्लेखनीय बदलाव का एहसास करा दिया। मुरादाबाद में शुक्रवार को रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकार्ड किया गया। राजकीय मौसम वेधशाला पर रात का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। सर्दी की दहलीज की तरफ तेजी से कदम रख रहे मौसम ने गुरुवार को करवट बदली थी। मुरादाबाद में गुरुवार को दिन में आंधी आई थी इसके बाद बूंदाबांदी हुई थी जिससे ठंड का एहसासा बढ़ गया था। गुरुवार रात और सुबह के समय कई लोग गर्म कपड़ा पहनकर दोपहिया वाहनों पर निकले दिखाई दिए।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम के करवट बदलने से तापमान में आई गिरावट के चलते देर रात और सुबह के समय गुलाबी सर्दी ने अपनी आमद दर्ज करा दी। अगले चौबीस घंटों में रात के न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी तीन दिनों के बाद दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है, लेकिन, देर रात और सुबह के समय गुलाबी ठंड का एहसास बना रह सकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: रात का पारा 20 से नीचे गिरा, सुबह की गुलाबी ठंड शुरू