डीएम ने समाज कल्याण विभाग के अफसरों के विरुद्ध शासन को भेजी रिपोर्ट

Feb 13, 2026 01:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - मुरादाबाद सामूहिक विवाह घोटाले में जांच कमेटी ने मंत्री असीम अरुण को रिपोर्ट सौंप दी है। नौ ग्राम पंचायत सचिव निलंबित हुए हैं और एडीएम के निलंबन की संस्तुति शासन को भेजी गई है। जांच में 24 जोड़े ऐसे मिले हैं जिन्हें उपहार नहीं मिला और 37 जोड़ों की दोबारा शादी का मामला सामने आया है।

डीएम ने समाज कल्याण विभाग के अफसरों के विरुद्ध शासन को भेजी रिपोर्ट

मुरादाबाद। मुरादाबाद सामूहिक विवाह घोटाले में जांच कमेटी ने मंत्री असीम अरुण को रिपोर्ट सौंप दी है। मुरादाबाद में गड़बड़ी के मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर नौ ग्राम पंचायत सचिव निलंबित हो चुके हैं। वहीं जिलाधिकारी ने एडीएम के निलंबन की संस्तिुति करते हुए फाइल शासन को भेज दी है। इस मामले में समाज कल्याम मंत्री असीम अरुण ने तीन सदस्यीय टीम मुरादाबाद भेजी थी। कमेटी ने जांच कर शासन में सौंप दी है। अब इस मामले में मंत्री निर्णय लेंगे। इसमे समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की गर्दन फंस सकती है। मुरादाबाद के मूढ़ापांडे, कुंदरकी समेत कई ब्लाकों में गड़बड़ी की जांच की गई है।

इस मामले में 24 ऐसे जोड़े मिले जिनको उपहार में मिलने वाला सामान नहीं मिला है। कुल 37 जोड़ों की दोबारा शादी का मामला भी सामने आया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।