Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMoradabad Labor Welfare Schemes Payment Delays Due to Portal Issues
झटका : श्रम विभाग का पोर्टल हुआ 'हाइजैक', कामगारों का पेमेंट अटका

झटका : श्रम विभाग का पोर्टल हुआ 'हाइजैक', कामगारों का पेमेंट अटका

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद में श्रम विभाग के निर्माण कार्यों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं के तहत श्रमिकों के भुगतान में पोर्टल में गड़बड़ी के कारण देरी हो रही है। पचास श्रमिकों के भुगतान में बाधा आई है, क्योंकि कुछ जिलों से अनियमितताओं की सूचना मिली है। अधिकारियों ने कहा कि गड़बड़ी को सुधार लिया गया है और जल्द ही भुगतान प्रक्रिया शुरू होगी।

Dec 24, 2025 07:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण कार्यों से संबंधित श्रमिकों के लिए संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने में फिर पोर्टल की गड़बड़ी सामने आई है। जिसे पिछली बार की तरह पोर्टल को कथित तौर पर कुछ जालसाजों की तरफ से हाइजैक करके अनियमितता अंजाम दिए जाने की आशंका के तौर पर देखा जा रहा है। मुरादाबाद में योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर चुके पचास कामगारों को पेमेंट अटक जाने का झटका लगा है। विभागीय जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कुछ जिलों से पोर्टल पर कथित अनियमितता और गड़बड़ी सामने आने के चलते आवेदक श्रमिकों का पेमेंट जारी करने पर रोक लगा दी गई।

सबसे अधिक गड़बड़ियां बहराइच और सहारनपुर जिले से सामने आईं। गड़बड़ी इस तरह की थी कि योजना का लाभ लेने के लिए किसी श्रमिक का विभाग की तरफ से निरस्त किया जा चुका कथित तौर पर गलत तरीके से स्वीकृत प्रदर्शित हो रहा था और इसी तरह किसी श्रमिक का पंजीयन रिन्यूअल नहीं किए जाने के बावजूद पोर्टल पर रिन्यूअल होना प्रदर्शित हो रहा था। आवेदन पोर्टल पर जिसकी वजह से मुरादाबाद में संबंधित योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाले पचास श्रमिकों का पेमेंट अटक जाने की स्थिति सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल पर सामने आई गड़बड़ी अब सुधार ली गई है। योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके आवेदकों का पेमेंट जारी करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। महीना खत्म होने से पहले ही सभी आवेदकों के खाते में निर्धारित योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की धनराशि पहुंच जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;