संकट : अमेरिका के बाद निर्यातकों को मैक्सिको का झटका

संकट : अमेरिका के बाद निर्यातकों को मैक्सिको का झटका

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद के हस्तशिल्प निर्यातकों को अमेरिका के 50 फीसदी टैरिफ के बाद अब मैक्सिको से भी झटका लगा है, जिसने भारतीय उत्पादों पर भी 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। इससे निर्यात में ढाई सौ करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। निर्यात में 75 फीसदी की कमी दर्ज की गई है, जिससे निर्यातकों में चिंता की लहर है।

Dec 12, 2025 06:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

मुरादाबाद। तीन महीने से अमेरिका में 50 फीसदी टैरिफ लगे होने की वजह से कारोबार में जबरदस्त मार झेल रहे मुरादाबाद के हस्तशिल्प निर्यातकों को अब मैक्सिको का झटका लगा है। उत्तरी अमेरिका के महाद्वीप में स्थित मैक्सिको ने भारतीय उत्पादों पर पचास फीसदी टैरिफ लगा देने का ऐलान किया है। मुरादाबाद के निर्यातकों को इसकी वजह से ढाई सौ करोड़ का कारोबार खत्म होने का अंदेशा पैदा हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप के पचास फीसदी टैरिफ ने मुरादाबाद के हस्तशिल्प निर्यात के कारोबार को बड़ा झटका दिया है। मुरादबाद के निर्यात कारोबार में टैरिफ की वजह से पचास फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अमेरिका को होने वाले निर्यात में 75 फीसदी से अधिक की कमी दर्ज की गई है। अमेरिका के बाद अब मैक्सिको में भारी भरकम टैरिफ लगने के ऐलान से मुरादाबाद के निर्यातकों में मायूसी और चिंता की लहर दौड़ गई है। बरसों से मुरादाबाद के निर्यातक मैक्सिको के खरीदारों को हस्तशिल्प उत्पादों का एक्सपोर्ट कर रहे हैं। निर्यात का आंकड़ा सालाना ढाई सौ करोड़ को पार कर गया था। भारत पर पचास फीसदी टैरिफ लगाकर मैक्सिको ने अमेरिका का पिट्ठू देश होने का एहसास कराया है। अंदेशा है कि आने वाले समय में मैक्सिको की राह पर चलकर कुछ और देश भी इसी तरह से भारत पर टैरिफ बढ़ाने का कदम उठा सकते हैं। यह मुरादाबाद के कारोबार में मायूसी भरा होगा। नवेदउर्रहमान, अध्यक्ष, मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन