Moradabad News: जौहर यूनिवर्सिटी की सुनवाई आज, तारीख लगने का अनुमान
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News: मुरादाबाद की नई मंडलायुक्त संगीता सिंह अब रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी मामले की सुनवाई करेंगी। सुनवाई की तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है, जिस दिन उनकी ज्वाइनिंग की भी उम्मीद है। जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण का मामला मंडलायुक्त न्यायालय में विचाराधीन है।

Moradabad News: मुरादाबाद। मुरादाबाद की नई मंडलायुक्त संगीता सिंह अब मुरादाबाद मंडल के रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी मामले की सुनवाई करेंगी। पच्चीस अगस्त की तिथि सुनवाई के लिए तय है इसी दिन कमिश्नर संगीता सिंह की ज्वाइनिंग की भी उम्मीद है। सुनवाई का दिन पहले से तय है ऐसे में पहले दिन वह न्यायालय में सुनवाई करेंगी अथवा मामले में तारीख पड़ेगी यह कल तय होगा। फिलहाल जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के मामले में सुनवाई मंडलायुक्त न्यायालय में विचाराधीन है जिसमें फैसले पर सभी की निगाह है। इसमें अलगी तारीख लग सकती है।


