Moradabad News: इस बार ग्राहकों में दिख रहा एसयूवी कारों का क्रेज
Moradabad News: मुरादाबाद में नवरात्र और दीपावली के दौरान कारों की बुकिंग तेज है। शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों के ग्राहक एसयूवी पसंद कर रहे हैं। कॉम्पैक्ट और मिड-साइज एसयूवी की मांग सबसे अधिक बताई गई है। मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यु और क्रेटा तथा किया सेल्टॉस की बुकिंग हो रही है। कुछ मॉडलों की डिलिवरी के लिए ग्राहकों को इंतजार करना पड़ रहा है।

Moradabad News: मुरादाबाद। कारें खरीदने में अब ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले भी खूब टक्कर दे रहे हैं। कुछ कंपनियों की गाड़ियों की खरीद में शहरी ग्राहक ज्यादा हैं जबकि कुछ कंपनियों में ग्रामीण क्षेत्रों के खरीददारों ने ज्यादा बुकिंग करवाई है। इस बार एसयूवी कारों की मांग ज्यादा है। साथ ही हायब्रिड सीएनजी भी बिक रही है। वहीं एक खास वर्ग जिसमें बड़े व्यापारी और राजनीतिक दलों के लोग शामिल वह प्रीमियम वाहनों की बुकिंग कर रहे हैं। काम्पेक्ट और मिड साइज एसयूवी की मांग सबसे ज्यादा है। इसे शहरी और ग्रामीण उपभोक्ता दोनों खूब पसंद कर रहे हैं। बाजार में इन दिनों फेस्टिवल एनर्जी ग्राहकों में दिख रही है। आटोमोबाइल कारोबारी कहते हैं कि लोग अब वाहन के लिए इंतजार नहीं करते पर हां नवरात्र दीपावली में कुछ ज्यादा खरीद का क्रेज रहता है। बाजार बेहतर है और गाड़ियों की बुकिंग भी खूब हो रही है। मारुति में ब्रेजा इस बार ज्यादा बिक रही है कम बजट वाले वैगनआर भी खरीद रहे हैं पर ब्रेजा की तीन महीने से पहले डिलिवरी नहीं है। आकांक्षा आटोमोबाइल्स के जीएम विपिन श्रोत्रिय ने बताया अब तक लगभग 468 कारें बुक हो चुकी हैं। वहीं हुंडई में वेन्यु और क्रेटा की बिक्री अच्छी है। वेन्यु का नया मॉडल ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं। किया में सेल्टॉस और सोनट की मांग ज्यादा है। सेवन सीटर में कैरेंस और प्रीमियम रेंड में सोरेंट की बुकिंग हो रही है इसकी कीमत 34 लाख से ज्यादा है। इसी तरह टाटा की पंच, महिंद्रा की नए माडल की बुलेरो और स्कार्पियो समेत अन्य कंपनियों की गाड़ियां नवरात्र में बुक हो रही हैं।
ग्रामीण ग्राहकों की बढ़ी भागीदारी
सेल्टॉस की बिक्री ज्यादा है। 110 गाड़ियां बुक हो चुकी हैं। सीएनजी में कैरेंस और प्रीमियम रेंज में सोरेंटो की अच्छी डिमांड है। ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहक भी इस बार काफी संख्या में शो रूम पर आ रहे हैं।
अनिल वर्मा, जीएम सेल्स ग्लोबल किया
एसयूवी की बुकिंग और डिलिवरी
एसयूवी गाड़ियां हमारे यहां 150 बुक हो चुकी हैं। ब्रेजा की मांग बहुत है पर तीन महीने से पहले डिलिवरी नहीं है। ओवर ऑल काफी गाड़ियां बुक हुई हैं। नवरात्र में काफी लोग वाहन की डिलिवरी चाहते हैं।
अमित गोयल, स्वामी आकांक्षा आटोमोबाइल
हुंडई की गाड़ियों की मांग
मार्केट अच्छा है। एसयूवी की डिमांड ज्यादा है। क्रेटा और वेन्यु की जबर्दस्त मांग है। दोनों गाड़ियों के ग्राहक ज्यादा हैं बुकिंग भी हो रही है। ग्रामीण ग्राहक भी काफी हैं जो वाहन लेने पहुंच रहे हैं।
अर्पित गुप्ता, जीएम सेल्स वासु अर्जुन हुंडई


