Moradabad News: अलीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे को लेकर जमीन अधिग्रहण जल्द
Moradabad News: मुरादाबाद-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे के भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करने के लिए संभल और गुन्नौर तहसीलों से करीब 53 गांवों की खतौनियां मांगी गई हैं। एनएचएआई के प्रतिनिधि खतौनियां एकत्र कर मुरादाबाद स्थित एसएलओ कार्यालय में जमा करेंगे। प्रस्तावित हाईवे की लंबाई 114.950 किलोमीटर है और इसके लिए 129 गांवों की जमीन अधिग्रहीत की जा रही है।

Moradabad News: मुरादाबाद अलीगढ़ ग्रीन फील्ड हाईवे के जमीन अधिग्रहण की दिशा में कार्यवाही को गति दी गई है। भू अध्यापित अधिकारी युवराज सिंह ने संभल और गुन्नौर तहसील को पत्र भेज कर लगभग 53 गांवों की खतौनियां एनएचएआई को उपलब्ध करवाने को कहा है। इससे जल्द भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज होगी। तहसीलों में एनएचएआई के प्रतिनिधि खतौनी एकत्र कर मुरादाबाद स्थित एसएलओ दफ्तर में जमा करेंगे। अलीगढ़ से मुरादाबाद के बीच ग्रीन फील्ड हाई स्पीड एक्सेस कंट्रोल कॉरीडोर का निर्माण किया जाना है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। लगभग 115 किमी लंबे इस ग्रीन फील्ड हाईवे के लिए अभी जमीन का अधिग्रहण को जल्द पूरा करने की कवायद की गई है। संभल जिले में संभल तहसील के 36 और गुन्नौर तहसील के 17 गांवों की खतौनियों के लिए लिस्ट भेजी गई है। दोनों तहसीलदारों को एसएलओ युवराज सिंह की ओर से पत्र जारी किया गया है। एसएलओ ने बताया कि मुरादाबाद की खतौनियां प्राप्त हो चुकी हैं।
भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया
जमीन अधिग्रहण होना शेष है
मुरादाबाद अलीगढ़ ग्रीन फील्ड हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण होना शेष है। संभल में जिन गांवों की खतौनी नहीं मिली हैं संबंधित तहसीलदारों को पत्र भेजा गया है जिससे इसका काम आगे बढ़ सके।
युवराज सिंह, भू अध्यापित अधिकारी मुरादाबाद
हाईवे की लंबाई और मार्ग
जानिए कहां से होकर गुजरेगा हाईवे
114.950 किमी लंबाई कुल इस प्रस्तावित हाईवे की
129 गांव की जमीन इसमें अधिग्रहीत की जा रही
15.60 किमी मुरादाबाद जिले के गांवों से होकर गुजरेगा
56.75 किमी संभल में से होकर गुजरेगा हाईवे
100 मीटर अमरोहा जनपद में होकर गुजरेगा

