पुलिस प्रशिक्षुओं ने जोश के साथ लगाई दौड़
Mar 01, 2026 11:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News - मुरादाबाद में 6 प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रशिक्षु सिपाहियों की दौड़ परीक्षा आयोजित की गई। यह 10 किमी की क्रॉस-कंट्री दौड़ थी, जो सुबह 5:30 से 8 बजे के बीच हुई। पुलिस लाइन आरटीसी में 971 प्रशिक्षुओं और 1463 महिला प्रशिक्षु सिपाहियों ने दौड़ में भाग लिया। दौड़ का आयोजन कांठ रोड पर भी किया गया।

मुरादाबाद। जिले के 6 प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेंनिग ले रहे प्रशिक्षु सिपाहियों की रविवार को दौड़ परीक्षा हुई। इसके लिए 10 किमी की अलग-अलग क्रॉस-कंट्री रेस हुई। सुबह 5:30 से 8 बजे की बीच दौड़ कराई गई है। पुलिस लाइन आरटीसी के 971 पशिक्षुओं की दौड़ पुलिस लाइन के गेट नंबर दो से शुरू हुई। इसी स्थान से पीटीएस में प्रशिक्षण ले रही 1463 महिला प्रशिक्षु सिपाहियों की दौड़ हुई। पीटीएस, 9वीं, 23वीं और 24वीं वाहिनी पीएसी के प्रशिक्षुओ की दौड़ कांठ रोड पर कराई गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


