Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMooradabad Municipal Corporation to Recycle Debris into Interlocking Tiles
अब महानगर में बनेंगी मलबे से टाइल्स

अब महानगर में बनेंगी मलबे से टाइल्स

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद नगर निगम ने मलबे से इंटर लॉकिंग टाइल्स बनाने की अनोखी पहल की है। इसके लिए सीएनडी वेस्ट प्लॉट लगाया गया है। इससे शहर में जगह-जगह पड़े मलबे को साफ किया जाएगा और बनी टाइल्स विकास कार्यों में...

Sat, 9 Aug 2025 06:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। जगह-जगह पड़ा बिल्डिंग मैटेरियल अब उपयोगी बनेगा। नगर निगम मलबे से इंटर लॉकिंग टाइल्स बनाएगा। इसके लिए नगर निगम ने अनोखी पहल करते हुए अत्याधुनिक सीएनडी वेस्ट प्लॉट लगाया है। जल्द ही प्लांट से टाइल्स बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस प्लांट से बनने वाली टाइल्स निगम क्षेत्र में ही इस्तेमाल की जाएंगी। इस संदर्भ में ठेकेदारों को निर्देश भी दिए जाएंगे। इससे शहर में जहां तहां पड़ा मलबा भी साफ हो जाएगा वहीं बनाई गई इंटर लाकिंग टाइल्स विकास कार्यों में भी इस्तेमाल की जा सकेंगी। महानगर में जगह-जगह बिल्डिंग मैटेरियल पड़ा रहता है। इससे आए दिन हादसे भी होते रहते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अलावा मलबा नालियों में जाने से जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। सड़क किनारे पड़े मलबे से फिसलकर बाइक सवार की मौत तक हो चुकी है। इसी के मद्देनजर नगर आयुक्त के निर्देश पर गुलाबबाड़ी में सीएनडी वेस्ट प्लॉट लगवाया गया है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि जल्द ही महानगर में भी मलबे से इंटर लॉकिंग टाइल्स बनना शुरू हो जाएगा। बनाई गई टाइल्स निगम क्षेत्र में विकास कार्यों में इस्तेमाल की जाएंगी। गड्ढे भरने, सीमेंटेड टाइल्स बनाने में भी होगा प्रयोग मुरादाबाद। प्लांट के जरिये पहले मलबे को बारीक रॉ मैटीरियल में बदला जाएगा। इसके बाद उससे इंटरलॉकिंग टाइल्स, ईंटों, सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इससे गड्ढों को भी भरा जाएगा। गड्ढे भरने के लिए अभी तक निगम मलबे का प्रयोग करती है। इससे सड़क ऊबड़-खाबड़ होती है।