
सहूलियत : अस्पताल के वार्ड में चौबीसों घंटे जलेंगे हीटर, नहीं घटेगी ऑक्सीजन
Moradabad News - मुरादाबाद के मंडलीय जिला अस्पताल में मरीजों को ठंड से राहत देने के लिए पहली बार ऑयल बेस्ड रूम हीटर की व्यवस्था की गई है। इन हीटरों को चौबीसों घंटे जलाया जा सकेगा, जिससे कमरे की ऑक्सीजन में कमी का खतरा नहीं होगा। हालांकि, ये हीटर महंगे होने के कारण सबके लिए उपलब्ध नहीं हैं।
मुरादाबाद। मंडलीय जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों को कड़ाके की ठंड से राहत देने के लिए रूम हीटर अब चौबीसों घंटे जलेंगे और इसकी वजह से कमरे की ऑक्सीजन घटने का खतरा नहीं होगा-ऐसा रूम हीटर के ऑयल बेस्ड होने की वजह से होगा। अस्पताल में मरीजों को गर्माहट देने के लिए पहली बार ऑयल बेस्ड रूम हीटर की व्यवस्था की जा रही है। कमरे की ऑक्सीजन और नमी नहीं घटने के दृष्टिगत चिकित्सक अब ऑयल बेस्ड रूम हीटर का इस्तेमाल करने को बेहतर मान रहे हैं। हालांकि, सामान्य रूम हीटर्स की तुलना में यह काफी अधिक महंगे होने के चलते काफी बड़ी संख्या में लोगों के लिए इन्हें खरीद पाना मुश्किल है।

जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ.संगीता गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को देखते हुए दर्जन भर ऑयल बेस्ड रूम हीटर्स की खरीद की गई है जिन्हें वार्डों में मरीजों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इन हीटर्स को रात भर जलाया जा सकता है। सामान्य रूम हीटर जलाएं तो कमरे में रखें पानी मुरादाबाद। चिकित्सकों का कहना है कि अधिक महंगे होने की वजह से जो लोग ऑयल बेस्ड रूम हीटर का प्रयोग नहीं कर सकते उन्हें साधारण रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय कमरे में किसी बर्तन में पानी जरूर भरकर रखना चाहिए। इससे कमरे की ऑक्सीजन व कमी कम होने का खतरा नहीं रहता। साधारण रूम हीटर को रात को सोते समय बंद कर देना चाहिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




