अमेरिका के बरसते ऑर्डरों के बीच निर्यातक झटपट कराएं फेयर की बुकिंग
Moradabad News - मुरादाबाद के हस्तशिल्प निर्यातकों को अमेरिका के खरीदारों से अधिक बिजनेस ऑर्डर मिल रहे हैं। अमेरिका में टैरिफ घटने से निर्यातकों को उम्मीद है कि उनका कारोबार बेहतर होगा। ऑटम मेले के लिए स्टालों की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जो 31 मई तक चलेगी।

मुरादाबाद। शहर के हस्तशिल्प निर्यातकों के पास अमेरिका के खरीदारों की तरफ से बिजनेस ऑर्डर मिलने का सिलसिला बढ़ रहा है। जिससे निर्यातकों में आगामी समय में कारोबार बेहतर होने की उम्मीद जागी है। अमेरिका में टैरिफ घटने की वजह से ऐसे उम्मीदों भरे हालात बने हैं। टैरिफ लगा होने के चलते पिछले साल के ऑटम और इस साल हुए स्प्रिंग मेले में अमेरिका के खरीदार बेहद कम संख्या में पहुंचे थे। अब अमेरिका के खरीदारों की तरफ से बढ़े बिजनेस ऑर्डरों के बीच इस साल के ऑटम मेले के लिए स्टालों की बुकिंग का सिलसिला आरंभ हो चुका है। मेले की आयोजक हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद की प्रशासनिक समिति के सदस्य अवधेश अग्रवाल ने बताया कि अमेरिका में टैरिफ घटने की वजह से हस्तशिल्प निर्यात का कारोबार काफी बेहतर होने की उम्मीदें जागी हैं और इसी के चलते अक्तूबर में आयोजित होने जा रहे ऑटम फेयर 2026 में हिस्सा लेने के लिए निर्यातकों के बीच काफी अधिक मारामारी देखने को मिल सकती है।
मेले के स्टाल बुक कराने के लिए इकतीस मई तक का मौका है इसके बाद स्टाल की बुकिंग नहीं कराई जा सकेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


